भदोही, मई 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र जीटी रोड लालानगर टोलप्लाजा के पास बाइकों की टक्कर गुरुवार की शाम हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार सिंह निवासी सारीपुर लोहरा खास, गोपीगंज, टोल प्लाजा लालानगर की किसी काम से गए थे। गुरुवार की शाम को वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरे। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल गोपीगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के ...