लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मोहम्मदी के अमीर नगर निवासी 45 वर्षीय सियाराम अपने राजगढ़ निवासी एक साथी के साथ बाइक से गोला-शाहजहांपुर हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम धिरावां के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिसे रेहरिया निवासी 18 वर्षीय आलोक कुमार चला रहा था, से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...