संभल, मई 31 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के अटवा मोड़ पर शुक्रवार रात बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने चन्दौसी सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। मुरादाबाद के ऊंचा गांव निवासी विनीत कुमार पुत्र मुनेंद्र सिंह अपने दोस्त राहुल पुत्र होम सिंह निवासी मिलक काजी थाना बिलारी के साथ शुक्रवार रात बदायूं के बिसौली से वापस मुरादाबाद लौट रहे थे। जैसे ही वह थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के अटवा मोड पर पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एबुलेंस से चन्दौसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। एसएच...