बिजनौर, फरवरी 27 -- क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के समीप शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव जीतपुरा निवासी सचिन कुमार (40 वर्ष) अपनी पत्नी बृजेश के साथ बाइक से नहटौर क्षेत्र के गांव तमरौला जा रहे थे। हल्दौर-गंज मार्ग पर वाजिदपुर के पास बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गंज निवासी राहुल कुमार सवार था। टक्कर में तीनों सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल सचिन कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बृजेश और राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामल...