गोपालगंज, जनवरी 11 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दयाल एनएच-27 पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में इसी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी गिरजा देवी और महेश राम शामिल हैं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...