छपरा, जनवरी 27 -- नगरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरा-पटेढ़ा मुख्य मार्ग पर बन्नी कोल्ड स्टोर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू कुमार व जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय दिनेश महतो के रूप में की गई ।घटना की सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान और नगरा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट नगरा। बी बी राम स्कूली ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.