महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया सड़क टोला स्थित परसामीर गेट के समीप शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कंचनपुर निवासी विष्णु (25) पुत्र छेदी विश्वकर्मा अपने घर से जमुई पंडित अपने रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था। वहीं दूसरी ओर पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी शेषनाथ पुत्र रामचन्दर गांव के ही अपने साथी वीरेंद्र (25) पुत्र हरिकेश के साथ मिठौरा की तरफ से अपने घर की तरफ तेज गति से लौट रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही विष्णु की मौत हो गयी, जबकि घायल शेषनाथ ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।गंभीर रूप से घायल वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.