बिजनौर, फरवरी 27 -- बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि छात्रा सहित तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को कासमपुरगढ़ी निवासी तेजपाल सिंह की पत्नी अर्चना सिंह धामपुर निवासी रिश्तेदार जितेंद्र चौहान के साथ रंग एकादशी के चलते बाइक द्वारा अफजलगढ़ जा रही थी| दूसरी ओर अफजलगढ़ के मौहल्ला किला निवासी सानिया कुंदन कॉलोनी निवासी आलम के साथ बाइक द्वारा परीक्षा देने गांव सीरवासुचंद स्थित चमनो देवी इंटर कॉलेज जा रही थी। इस दौरान गांव उधोवाला पंचायत घर के सामने बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा बाइक सवार घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गांव कासमपुरगढ़ी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जितेंद्र चौहान (50 साल) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीरावस्था के चलते अर्चना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.