बिजनौर, जनवरी 3 -- दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों घायलों को उपचार के लिए जिलास्पताल भिजवाया है। गांव लालपुर मान निवासी महिपाल सिंह 55 वर्ष शनिवार की शाम बाइक द्वारा नांगल की और से अपने घर जा रहा था, नांगल- चंदक मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिपाल सिंह व दूसरा बाइक सवार युवक किरतपुर निवासी सुमित 32 वर्ष घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जिसमें महिपाल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...