कौशाम्बी, मई 24 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव के पास रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हुए। उनकी पहचान राहुल यादव (20) निवासी सिराथू थाना सैनी, सुखराम (22) निवासी गोविंदपुर थाना कड़ा धाम व शनि (22) पुत्र सूरज पाल निवासी बागबंशी थाना कड़ा धाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। स्थानीय सीएचसी से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- दक्षिणी में दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर, तीन लोग हुए घायल तहरीर मिलने पर मुकदमा कायम कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक ने दो युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान...