हमीरपुर, मई 1 -- बिवांर। थानाक्षेत्र के छानी गांव में सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे। रफ्तार की वजह से दोनों बाइकों की आपस मे टक्कर हो गई। घायलों की पहचान 25 वर्षीय भूपेंद्र सिंह निवासी रूरीपारा और 16 वर्षीय मनोज कुशवाहा पुत्र ओमप्रकाश निवासी छानी बुजुर्ग के रूप में हुई है।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार मनोज कुशवाहा की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। जिसे रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.