कानपुर, फरवरी 6 -- - गुजैनी में एलिवेटेड पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा कानपुर दक्षिण, संवाददाता। पनकी-रामादेवी हाईवे पर गुजैनी एलिवेटेड पुल पर बाइकसवार रिटायर्ड डिप्टी एसपी को कंक्रीट मिक्सर मशीन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मिक्सर मशीन को छोड़कर फरार हो गया। जेब से मिले कागजों से शव की पहचान कर परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दी। चकेरी थानाक्षेत्र के सिद्वार्थ नगर रामपुरम सेतु वन निवासी 72 वर्षीय मनीराम राव डिप्टी एसपी के पद से रिटायर थे। परिवार में पत्नी माधुरी राव और दो बेटे प्रवीन व प्रदीप हैं। प्रवीन यूनियन बैंक में प्रबंधक और प्रदीप घाटमपुर में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। बेटे प्रदीप ने बताया कि उनके पिता गुरुवार को कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित गांव बाइक से गए थे। शुक्रवार को बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गुजैनी एल...