मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के मझौली खेतल स्थित उच्च विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका रीना कुमारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके मोहल्ले में ही चेन झपट ली। घटना नवल किशोर नगर मोहल्ला में हुई है। इसकी एफआईआर मंगलवार को दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह स्कूल से छुट्टी के बाद ऑटो से घर जाने के लिए मोहल्ला के नुक्कड़ पर उतरी थी। वहां से पैदल ही गली में आगे बढ़ी। 20 कदम आगे जाते ही बाइक सवार दो अपराधी आए और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर सोने की चेन झपट ली। बीते 20 फरवरी को हुई इस घटना के बाद शिक्षिका सदमे में थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.