मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा थाने के नीलकंठ चौक के समीप रविवार रात बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने महिला रंजीता चौधरी के गले से सोने की चेन छीन ली। वह आइसक्रीम खाकर घर लौट रही थी। मामले को लेकर पीड़िता ने सोमवार को थाना में शिकायत की है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। थानेदार विपिन कुमार रंजन ने बताया कि रविवार रात 10 बजे के आसपास सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच की गई। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...