बलरामपुर, अप्रैल 2 -- गैसड़ी, संवाददाता। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 9 लठावर में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से एक फूस का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित राजेंद्र चौहान ने बताया कि अग्निकांड में उनका लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग किस कारण लगी है इसका पता नहीं लग सका है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में खड़ी बाइक, करीब 30 हजार रुपये नकद, राशन व अन्य उपकरण पूरा घर का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के प्रयास में राजेंद्र चौहान स्वयं भी झुलस गए। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल इमरान मौके पर पहुंचे और क्षति का ऑकलन करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता दिलाने का आश्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.