बिजनौर, फरवरी 19 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षकों की भांति कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित किए जाने के विरोध में प्रदेश संगठन के आह्वान पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर परीक्षा कार्य किया है । माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन प्रदेश सरकार से राजकीय कर्मचारियों की भांति कैशलैस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन रत थे। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, रसोइयां सहित माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को इस कैशलैस चिकित्सा सुविधा देने का शासनादेश जारी कर दिया लेकिन माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इस सुविधा से वंचित कर दिया गया है। प्रदेश संगठन के आह्वान प...