गंगापार, अप्रैल 29 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत विभाग भले ही बेहतर बिजली व्यवस्था के दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आती है।कस्बा भारतगंज से सटे महुवारी खुर्द पहाड़ी किनारे बांस-बल्लियों के सहारे बिजली लाइन दौड़ाई गई है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है, जहां से दर्जनों घरों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि विभाग द्वारा अब तक बिजली खंभे नहीं लगाए गए हैं। उपभोक्ताओं ने बांस-बल्लियां गाड़कर तार खींच रखे हैं। तेज हवा, आंधी या बारिश के दौरान यह अस्थायी व्यवस्था कभी भी धराशायी हो सकती है, जिससे हादसा हो सकता है।इतना ही नहीं, कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे राहगीरों के लिए भी खतरा है। उपभोक्ता मो. हफीज, मुख्तार अली, खुर्शीद अली, शम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.