बांस से लदी ट्रॉली में भिड़ी बाइक, अधिवक्ता-पुत्री घायल
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- सुलतानपुर। पखरौली-दोमुंहा मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का सबब बन गई। धरौली में शराब के ठेके के पास ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से बेटी को बाइक पर लेकर जा रहे अधिवक्ता अखिलेश कुमार मिश्रा निवासी अंतपुर, थाना लंभुआ की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में अधिवक्ता और उनकी बेटी घायल हो गए। बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अधिवक्ता को भी चोटें आई हैं, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूसरे चालक को बुलाकर थाने ले जाया गया, जबकि हादसे के बाद मूल चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर बेला मोहन गांव का बताया जा रहा है。
प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.