मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर। मझौली के समीप हाईवे पर उत्पाद विभाग की टीम ने बांस लदे कंटेनर से 350 कार्टन बीयर जब्त की है। मौके से पुलिस ने करजा थाने के भटौना निवासी चालक अमित कुमार और मड़वन निवासी निक्की कुमार को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में बने तहखाना में बीयर छुपाकर रखी गई थी। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दरभंगा की ओर से आ रहे कंटेनर को रोका गया। तलाशी के दौरान चालक की सीट के पीछे बने तहखाना से बीयर बरामद हुई। चालक के मोबाइल से कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। इसमें स्थानीय तस्करों की संलिप्तता सामने आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...