गोड्डा, अप्रैल 16 -- महगामा प्रखंड अंतर्गत सुन्दरचक गांव के आगे मुख्य सड़क किनारे इन दिनों बिजली आपूर्ति का बेहद खतरनाक और अस्थायी तरीका देखने को मिल रहा है। यहां बिजली के खंभों के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे तार खींचकर आपूर्ति की जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंधी-बारिश के समय यह व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। तेज हवा या बारिश होते ही तार आपस में टकराने लगते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन जाती है और बिजली आपूर्ति तुरंत ठप हो जाती है। इससे आसपास के घरों और दुकानों में अंधेरा छा जाता है, वहीं उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे इस तरह खुले में और नीची ऊंचाई पर लटकते बिजली तार राहगीरों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। खासकर बच्चों और पशुओं के लिए ...