बलरामपुर, मई 18 -- तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर 14 पाटेश्वरीपुरम कॉलोनी में विद्युत विभाग द्वारा बांस-बल्ली के सहारे बिजली कनेक्शन दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हेलीपैड के बगल सड़क किनारे कई बिजली के खंभे जमीन पर पड़े हैं, लेकिन उन्हें लगाया नहीं जा रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द खंभे लगाकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- 15 दिन बाद भी अंधेरे में सीमा क्षेत्र के गांव, ट्रांसफार्मर न लगने से बिजली ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...