हरदोई, जून 28 -- पिहानी, संवाददाता। ग्राम पंचायत हन्नपसिगवां के कुछ मजरों में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण वर्षों से बांस-बल्लियों के सहारे बिजली की आपूर्ति लेने को मजबूर हैं। करीब 15 साल बीत जाने के बावजूद न तो यहां विद्युत पोल लगाए गए और न ही नियमित लाइन बिछाई गई है। इससे ग्रामीणों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हर समय हादसे का भी खतरा बना रहता है। ग्राम प्रधान अवनेंद्र सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि पंचायत के मोहल्ला चांद और बरबर तिराहा सहित कुछ क्षेत्रों में आज तक बिजली के पोल नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को करीब 400 मीटर दूर से बांस-बल्लियां लगाकर अपने घरों तक बिजली का केबल खींचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिका...