बदायूं, जनवरी 14 -- बिल्सी। गांव बांस बरौलिया में सम्राट अशोक महान जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित आठ दिवसीय बुद्ध कथा का सोमवार की शाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत बौद्ध नैतिकता की नींव हैं, जिनका पालन कर संयमित और सदाचारी जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग, मध्यम मार्ग और पंचशील सिद्धांत हमें वर्तमान में जीने, क्रोध का त्याग करने और करुणा के साथ जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर गजेंद्र सिंह तोमर, मुकेश चंद्र मौर्य, महीपाल मौर्य, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.