बलिया, फरवरी 18 -- बलिया। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय व्यापारी बंधु की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया। बैठक में व्यापारियों ने महिला अस्पताल परिषद एवं चमन सिंह बाग रोड पर सुलभ शौचालय की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नगरपालिका को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण का कार्य इसी सप्ताह पूर्ण कराएं। व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने केवड़ा बाजार में सड़क पर ही बाजार लगने से पूरे दिन जाम की समस्या बताया तथा सुझाव दिया कि बाजार को बलेउर मंडी में स्थानांतरित कर दिया जाए। इस पर डीएम ने एसडीएम बांसडीह एवं बीडीओ बांसडीह को व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.