चंदौली, जनवरी 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास क्षेत्र के बरठी गांव में सौभाग्य योजना के तहत भी बिजली के खंभे नहीं लगाए जा सके। आज भी वहां ग्रामीण बिजली के तार बांस और बल्ली के सहारे घर तक ले जाने को विवश हैं। हाल यह है कि गांवों और मुख्य मार्ग पर बांस बल्ली के सहारे बिजली के तार दौड़ रहे हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली बिल का बकाया भुगतान करने के लिये विभाग की ओर से अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से लगातार दबाब बनाया जाता है लेकिन गांव में बांस-बल्ली के सहारे लटकते तारों को अभी तक ठीक नहीं किया गया। पूर्व में नरैना गांव में बिजली के हाईटेंशन के लटकते तार से एक छात्रा की मौत हो गयी थी। ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस से लेकर एसडीएम और विभागीय अधिकारियों ने लटकते तारों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.