बांस के पेड़ों की कटाई से मार्ग हुआ सुगम, लोगों को मिली राहत
रामपुर, जून 18 -- सैफनी/शाहबाद। नगर पंचायत ने फायर ब्रिगेड और क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने सड़क किनारे लंबे समय से मार्ग में बाधा बने बांस के पेड़ों की कटाई और छंटाई कराकर आवागमन सुचारु कराया। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि सड़क किनारे उगे बांस के पेड़ और उनकी फैली शाखाएं मार्ग पर झुक गई थीं, जिससे राहगीरों के साथ-साथ वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत हो रही थी। विशेष रूप से फायर ब्रिगेड के वाहनों के निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।स्थानीय लोगों द्वारा समस्या उठाए जाने के बाद नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ और अमित चंद्रवंशी ने नगर पंचायत प्रशासन से मार्ग को बाधामुक्त कराने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- अमिलिया तरहार गांव में काटी गई पीपल की डालियां इसके बाद बुधवार को नगर पंचायत की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.