लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बांस के कार्य से जुड़ी धरकार, बसोड़, वेन बंशी, बांसफोड़ आदि जातियों का महासम्मेलन 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से विश्वेश्वरैया सभागार, लखनऊ में आयोजित हो रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया है कि भारतीय संस्कृति और हिन्दू परम्परा में बांस को बहुत पवित्र माना जाता है। किन्तु बांस की अनुपलब्धता, कच्चे माल की कमी, प्लास्टिक के उपयोग ने बांस कार्य करने वाली जातियों को हाशिए पर ला दिया है। वे वर्तमान में आर्थिक बदहाली के शिकार हैं और काफी लोग सड़क के किनारे झोपड़ी बना कर रहने के लिए मजबूर हैं। डा. निर्मल ने बताया कि बांस की व्यापक खेती, बांस शिल्प कला बोर्ड गठित कर बांस कार्य को प्रोत्साहन तथा बांस की खेती के लिए इन वर्गो को पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराकर ...