प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- बाघराय थाना क्षेत्र के भाव गांव निवासी चक्रेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 19 अप्रैल की शाम करीब तीन बजे गांव के ही प्रमोद कुमार शुक्ल ने उसकी बांस की कोठ में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख गांव के लोग पहुंचे तो आग पर काबू पाए। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर पूरे बांस जलकर राख हो गए। इससे उसका करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित चक्रेश मिश्र उर्फ अतुल मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...