बांस की कोठी में लगी आग,टला बड़ा हादसा
बहराइच, अप्रैल 12 -- बहराइच। पयागपुर थाना के राधानगर में गांव के किनारे लगे बांस की कोठी में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गयी। आग की तेज लपटें उठती देख अफरा तफरी मच गयी। जिसे पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने किसी बड़ी अनहोनी से पहले आग काबू में कर लिया। ग्रामीणों ने बताया बांस कोठी के पास लगे कूड़े करकट के घूर में पड़ी आग की चिंगारी से घटना हुई है। दोपहर की तेज हवा के चलते कूड़े की आग बांस के सूखे पत्तों तक पहुंच गई जो देखते ही देखते विकराल रूप में तब्दील हो गयी। आसमान में धुएं का गुबार और बांस को जलते देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया तथा निजी संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए। 112 पर सूचना दी गयी जिससे पुलिस बल और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। ग्रामीणों के मुताबिक आग को समय रहते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.