हरदोई, मई 28 -- मल्लावां। ग्राम दारापुर में गुरुवार को पूर्व प्रधान दिनेश दीक्षित के मकान के पास खड़ी बांस की कोठियों में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूर्व प्रधान दिनेश कुमार दीक्षित ने बताया कि आग में बांस की चारों कोठियां जलकर राख हो गईं। लगभग एक लाख रुपये नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका है कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी या सिगरेट से आग लगी हो सकती है। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- जोहड़ के पास राहगीर की लापरवाही से भड़की आग, तेज हवाओं ने लिया विकराल रूप समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के मकानों तक लपटें नहीं पहुंच सकीं और बड़ा हादसा टल गया। घटना ...