गोड्डा, फरवरी 13 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के खरबारी गांव में विवादित जमीन में लगे हुए बांस को काटने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में परमेश्वर मुर्मू 55 वर्षीय सर फट गया और लहूलुहन हो गया। इसके बाद परमेश्वर मुर्मू ने थाना में आवेदन देकर देवनंदन मुर्मू,बाबूजी मुर्मू सुशीला मुर्मू एवं जीतलाल मुर्मू आरोपी बनाया है। घायल ने बताया कि जिस जमीन में बांस लगा हुआ है।वह जमीन हमारे पूर्वजों का है हमारे देख देख में है।और खतियानी में दर्ज है। इसके बावजूद भी उक्त लोगों के द्वारा जोर जबरन हमारे जमीन को लेना चाहते हैं।गुरुवार को सुबह 8 बजे बांस काटने गया तो उक्त लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। अपनी जमीन के लिए लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। क्या कहते हैं थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि मारपीट के मामले पर आवेदन दिया गया है। अनुसं...