मुजफ्फरपुर, मई 17 -- कुढ़नी। तुर्की थाना क्षेत्र के खरौनाडीह गांव में रविवार को बांस काटने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें प्रिंस कुमार सहित चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मॉडल अस्पताल से बिना इलाज के युवक को वापस कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एक घंटे तक हंगामे के बाद मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। प्रिंस का सिर फट हुआ था। रिश्तेदार बाबूल ने बताया कि अस्पताल कर्मियों ने कहा कि इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं हैं और यहां बेड भी भरा है, इसलिए इलाज नहीं हो सकेगा। यह भी पढ़ें- बलिवन सागर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर चार लोगों को पीटा सिर से लगातार खून निकलने के कारण प्रिंस कुमार बार-बार बेहोश हो जा रहा था। मामले को लेकर दोनों गुटों ने तुर्की थाना में आवेदन दिया है। थानेदार...