बक्सर, जून 6 -- पेज पांच के लिए ----- कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में घायल व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अरियाव गांव निवासी लव सिंह शुक्रवार की सुबह अपने बांस कोठी से बांस कटवा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपितों ने लाठी-डंडा एवं लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल लव सिंह को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घायल के बयान के आधार पर कृष्णाब्रह्म थाने में प्रवीण कुमार सि...