गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत जरही गांव निवासी अस्मिना खातून को उसके सास-ससुर और ननद ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि अस्मिना खातून अपने सास-ससुर से अलग रहती है। उसका पति शमशाद अंसारी काम करने के लिए हैदराबाद गया हुआ है। उसी दौरान अस्मिना खातून ने घरेलू जरूरत के लिए बांस काट लिया। बताया गया कि उसी बात को लेकर उसके सास-ससुर और ननद नाराज हो गए। उसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसके मायके के लोग जरही गांव पहुंचकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...