जामताड़ा, जून 26 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पिठवाडीह-शहरपुर गांव में बांस काटने के विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में कराया गया। मामले की सूचना नारायणपुर थाना को दे दी गई है।घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मारपीट में घायल शहरपुर गांव निवासी समसुल मियां (45) को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया। घायल समसुल मियां ने बताया कि वह सुबह अपने हिस्से का बांस काट रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा वहां पहुंचा और बांस काटने से मना करने लगा। विरोध करने पर उसने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए।इलाज के बाद समसुल मियां ने मामले की सूचना नारायणपुर थाना को दे...