रांची, जुलाई 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) और नीड्स की ओर से संस्थान परिसर में पांच दिवसीय 'स्वशक्त बांस पारिस्थितिकी तंत्र कार्यशाला और नवाचार' प्रदर्शनी की शुरुआत सोमवार को हुई। झारखंड के लिए एक सशक्त बांस पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण, विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नीति निर्माताओं, विकास संगठनों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों, कारीगरों व शिक्षाविदों को एक साझा मंच पर लाकर राज्य में बांस आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना है। पहले दिन दृष्टि निर्धारण और पारिस्थितिकी तंत्र समन्वय: झारखंड के लिए सशक्त बांस पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण, विषय पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें नीति सहयोग, मूल्य शृंखला विकास, नवाचार व बाजार से जुड़ाव को लेकर साझा कार्ययोजना तैयार कर...