बांदा, जून 30 -- बांदा। जिला अस्पताल में इमर्जेंसी मेडिकल आफीसर (ईएमओ) के पद वर्ष 2028 से सेवाएं दे रहे डॉ.विनीत सचान अपने स्वभाव और व्यवहार से जिले में सभी के चहेते हैं। मूलरूप से कानपुर जनपद के घाटमपुर निवासी डॉ.विनीत सचान किसान के बेटे हैं। उन्होंने बताया कि बड़े ही संघर्षों से उन्होंने डाक्टरी की पढ़ाई पूरी की। डाक्टर बनने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। हाईस्कूल में फेल हो गए। फिर पढ़ाई में रात नौ बजे बैठते थे सुबह चार बजे तक उठते थे। अब मरीजों की सेवा को ही जीवन का मकसद बना लिया है। उनकी दिनचर्या इतनी व्यस्त है कि वह न तो बच्चों को ज्यादा समय दे पाते हैं और न ही नाते-रिश्तेदारी में जा पाते हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह सुबह नौ बजे ड्यूटी पर जिला अस्पताल पहुंचते हैं। तीन बजे तक मरीजों का इलाज करते हैं। चार बजे घर पहुंचे और पांच बजे के बाद...