सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- बांसी। 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र बांसी पर अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किए जाने के कारण 10 अप्रैल को सुबह सात बजे से नौ बजे तक शट डाउन प्रस्तावित है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता खालिद फजल ने देते हुए बताया कि इस निर्धारित शट डाउन अवधि के दौरान 132/33 केवी उपकेंद्र बांसी से निर्गत 33 केवी पोषकों से जुड़े कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में रुधौली ग्रामीण, पथरा, चेतिया, बांसी ग्रामीण, महरवाजोत, खेसरहा, नरखोरिया, बांसी तहसील तथा रुधौली तहसील शामिल हैं। बताया गया है कि अनुरक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति को यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...