बांसी नदी में दिखा घड़ियाल, वन विभाग को दी गई सूचना
कुशीनगर, जून 29 -- कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के धोकरहा घाट पर रविवार की दोपहर बांसी नदी में घड़ियाल दिखा। ग्रामीणों ने घड़ियाल को देख शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसी घाट पर जून महीने की छह तारीख को मगरमच्छ ने एक किशोर को पकड़कर पानी के अंदर खींच लिया था। बाद में उसे किसी तरह छुड़ाया गया था। अस्पताल जाते समय किशोर की मौत हो गई थी।दुदही ब्लॉक की ग्राम पंचायत बांसगांव स्थित बांसी नदी के धोकरहा घाट पर पीपे का पुल बना हुआ है। इस पुल से लोग नदी पार करते है। यहां नदी का काफी हिस्सा पेड़ पौधों तथा जलीय वनस्पतियों से ढका हुआ है और काफी दिनों से मगरमच्छ तथा घड़ियाल के छोटे बच्चे देखे जाते हैं। नदी के किनारे बसे खलवा टोला के लोगों का कहना है कि नदी में इनकी संख्या दर्जनों में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.