बांसी के हर्षित ने लहराया परचम
सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- बांसी। कस्बे के प्रतापनगर वार्ड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार त्रिपाठी के पुत्र हर्षित त्रिपाठी ने नीट परीक्षा में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षित ने 566 अंक के साथ 9454 रैंक हासिल कर एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सफलता की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने बधाई दी। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नगर के न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज से की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। इनकी सफलता पर पूर्व सांसद चंद्रशेखर त्रिपाठी, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सर्वदेव मिश्र, प्रधानाचार्य देवेंद्र धर द्विवेदी आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में द डीपीएस के विद्यार्थी सफल यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: नीट 2026 में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.