बांसवाड़ा में ट्रक में घुसी स्कूली वैन, एक छात्र की मौत, 14 बच्चे घायल
बांसवाड़ा, जुलाई 29 -- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि 14 बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और कई बच्चे अंदर ही बुरी तरह फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।स्कूल पहुंचने से पहले हुआ हादसा हादसा बुधवार सुबह करीब 8 बजे दाहोद मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन बच्चों को लेकर सेंट पॉल स्कूल जा रही थी। स्कूल से कुछ दूरी पहले ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- श्रीगंगानग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.