धनबाद, मार्च 11 -- सरना संथाल समाज की ओर से ईस्ट बसुरिया के बांसमुरी बस्ती में मंगलवार को नायिका बाबा रामलाल हांसदा के नेतृत्व में प्राकृतिक पूजा अर्चना कर बाहा पर्व मनाया गया। ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों सहित बच्चों ने पारंपरिक परिधान में मांदर की थाप पर नृत्य किया। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू उपस्थित थे। मंगलवार की अहले सुबह नाइके हड़ाम (पुजारी) ने सखुआ के वृक्ष की पूजा अर्चना की व खिचड़ी का भोग लगाया गया। मौके पर सुरेंद्र हेंब्रम, उपेंद्र मरांडी, विकास सोरेन, शिवराम टुडू, दुखीराम मुर्मू, बाबुचंद सोरेन, आकाश कुमार, कालीचरण सोरेन, शिव नारायण मुर्मू आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.