लखनऊ, मार्च 19 -- फोटो भी - लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने स्मार्ट मीटर कनेक्शन की जांच की- विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज करायालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।लेसा ने स्मार्ट मीटरों के साथ छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार को बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बांसमंडी, गोमतीनगर, जानकीपुरम, अमौसी सहित अन्य इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर में शंट लगाने और केबल बाईपास करने के बड़े खेल का पर्दाफाश किया।अभियान के दौरान सबसे चौंकाने वाला मामला बांसमंडी क्षेत्र में सामने आया। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी इरफान अहमद के परिसर पर पिछले साल 08 अक्टूबर को स्मार्ट मीटर लगाया गया था। टीम ने जब गहन जांच की, तो पाया कि उपभोक्ता ने मीटर के भीतर शंट लगाकर उसकी र...