रांची, जनवरी 7 -- रांची । बासंती दुर्गा पूजा समिति की बैठक बुधवार को एचईसी सेक्टर-2 स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद में हुई। इसमें आगामी बासंती पूजा के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कमेटियों के सदस्यों के बीच कामों के बंटवारे को व लेकर चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते सुकृत भट्टाचार्य ने बताया कि इस बार पूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। बैठक में सुब्रत बनर्जी, असीम मैत्रा, प्रेमनाथ चक्रवर्ती, मानस घोष, बिकास रॉय, मोनी पोद्दार. सुब्रत रॉय, राजकुमार चक्रवर्ती, और अशोक सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.