बलिया, मई 26 -- बलिया, संवाददाता। जिले के बांसडीह कस्बा और बेल्थरारोड में चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बांसडीह और उमेर इलेवन की टीम ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- स्टेडियम नाइट्स और स्टेडियम ब्लास्टर ने जीते मैचबांसडीह बनाम सिकंदरपुर बांसडीह हिसं के अनुसार कस्बा में आयेाजित रात्रिकालीन लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार की देर रात हुए मुकाबले में बांसडीह की टीम ने सिकंदरपुर की को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। उद्घाटन बांसडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर सिकंदरपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 82 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी ांसडीह की टीम ने निर्धारित ओवर में 83 रन...