सिमडेगा, मई 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में आयोजित 'नेशनल सब जूनियर एंड जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026' में कोलेबिरा के होनहार खिलाड़ी अकरम अहमद ने देश भर के दिग्गजों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया है। अकरम की इस ऐतिहासिक सफलता से न सिर्फ कोलेबिरा, बल्कि पूरे राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन हुआ है।

प्रतियोगिता का आयोजन आंध्र प्रदेश के अमलापुरम स्थित सतनारायण गार्डन में इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 15 मई से 20 मई 2026 के बीच किया गया था। इस प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से आए मेंस और वूमेंस कैटेगरी के लगभग 400 से भी ज्यादा उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इतने कड़े मुकाबले और भारी प्रतिस्पर्धा के बीच अकरम ने अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाया।

अकरम का प्रदर्शन अकरम अ...