धनबाद, अप्रैल 9 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। बांसजोड़ा साइडिंग के समीप बुधवार की सुबह धनबाद-चन्द्रपुरा रेल लाइन पर एक दर्दनाक रेल हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनाडीह निवासी बलदेव सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह रोज की तरह बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जलावन कोयला चुनने के लिए रेलवे लाइन के पास गए थे। उसी दौरान एक ओर से मालगाड़ी गुजर रही थी, जबकि दूसरी ओर से डीसी पैसेंजर ट्रेन धनबाद की दिशा में आ रही थी। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनका एक पैर कट गया और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यह रे...