धनबाद, जनवरी 26 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। बांसजोड़ा शिव मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में सात मार्च से नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता बाबा भूतनाथ ने की। कहा गया कि इस महायज्ञ में यजमान के रूप में कांग्रेस जिला महासचिव राजकुमार महतो व उनकी धर्मपत्नी शोभा देवी रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन, सुरक्षा, व्यवस्था व अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बांसजोड़ा में लगभग 50 वर्षों से लगातार महायज्ञ का आयोजन होता आ रहा है, जो क्षेत्र की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मनोरंजन के लिए भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सेन्द्रा बांसजोड़ा कोलियरी पीओ अनिल कुमार वर्मा, राजकुमार महतो, असलम मंसुरी, रवि चौबे...