बांसजोड़ा गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुकेश सिंह गिरफ्तार
धनबाद, जून 5 -- बांसजोड़ा गोलीकांड में लोयाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार को मामले के मुख्य आरोपी मुकेश सिंह को उसके बांसजोड़ा स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार बांसजोड़ा गोलीकांड के बाद से मुकेश सिंह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। मुकेश सिंह को इस मामले में दर्ज दो अलग-अलग कांडों में आरोपी बनाया गया है। पहला मामला विष्णु प्रमाणिक के फर्द बयान पर दर्ज है। वहीं दूसरा मामला एएसआई मिन्हाज खान के प्रतिवेदन पर दर्ज किया गया। पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य लोगों तथा पूरे घटनाक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। लोयाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.