बोकारो, फरवरी 14 -- बीएसएल सीएसआर की ओर से बोकारो स्टील ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया गया l प्रतियोगिता में जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्र के 48 फुटबॉल क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं l सभी 48 फुटबॉल क्लब की टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में आठ ग्रामीण टीमों को शामिल किया गया है। मोहन कुमार मंगलम स्अंेडियम में झारखंड ग्रामी क्लब ने जूनियर स्पो. को 5 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में टांड़ बालीडीह ने पंचोरा टीम को 2 गोल से पराजित किया। ट्रेनिज हास्टल मैदान में खेले गए मैच में बांस गोड़ा पूर्वी ने धनगढ़ी टीम को 7 गोल से बुरी तरह से पराजित किया। अंतिम मैच में बीर बिरसा क्लब भतुआ की टीम ने यंग स्टार क्लब तोताडीह को 4 गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मौके पर बीएसएल के जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.